Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 9 Jun 2022 10:58 am IST

अपराध

वन आरक्षी को मार मारकर किया अधमरा, चार पर मुकदमा दर्ज


पौड़ी: नागदेव रेंज के अद्ववानी में ड्यूटी कर रहे वन आरक्षी को चार युवकों ने बुरी तरह पीट दिया। वन आरक्षी की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ लोक सेवक के साथ मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वन आरक्षी ने उन्हें क्षेत्र गुलदार प्रभावित, फायर सीजन होने के चलते घर चले जाने को कहा गया। जिससे युवक नाराज हो गए। इस बीच उनके बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि चारों युवकों ने वन आरक्षी पंकज नेगी के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे वन आरक्षी के सिर और चेहरे पर चोट आई है। घटना की सूचना के बाद वन कर्मियों ने उन्हें जिला चिकित्सालय पौड़ी में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने बुधवार को उन्हें छुट्टी दे दी। नायब तहसीलदार संजय नेगी ने बताया कि इस मामले में घायल हुए वन आरक्षी पंकज नेगी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुदकमा दर्ज कर लिया गया है।