Read in App


• Fri, 7 May 2021 5:49 pm IST


पूर्व फौजी और शिक्षक पर तेंदुआ ने किया हमला


पिथौरागढ़-नगर के खम्पा नगर कालोनी में पूर्व फौजी और शिक्षक पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिनगर के खम्पा नगर कालोनी में पूर्व फौजी और शिक्षक पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे खम्पा नगर कालौनी में पूर्व फौजी कुंडल सिंह मनराल(55) अपने आंगन में काम कर रहे थे। पास में झाडियों छुपे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। हालांकि पूर्व फौजी ने पूरा साहस दिखाते हुए तेंदुए का सामना कर शोर मचाया। जिसके बाद परिजनों और पड़ोसियों ने भी शोर मचाकर तेंदुए को भगाया। हमले में पूर्व फौजी के हाथ-पैरों में हल्की खरोंचे आई। इस दौरान मौके पर पहुंचे लोग तेंदुए को भगाने लगे तो उसने थोड़ी दूर पर खड़े शिक्षक भपेंद्र भंडारी पर हमला कर दिया। लोगों के हो हल्ला करने के बाद तेंदुआ जंगल की तरफ भाग निकला। हालांकि हमले में शिक्षक भूपेंद्र को भी हल्की खरोंचें आई। दोनों का सीएचसी में उपचार कराया गया। क्षेत्रवासियों ने क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है। वन वीट अधिकारी ज्योति वर्मा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम पहुंची। टीम ने तेंदुए को ढूंढने का प्रयास किया। वन रेंजर चंदा महरा ने बताया कि पिंजरा लगाने को उच्चाधिकारियों से वार्ता की गई है।