Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 17 Nov 2022 6:00 am IST


इन राशियों के लिए अच्छा और इनके लिए मिला-जुला रहेगा आज का दिन, पढ़िए अपना राशिफल


आज 17 नवंबर, गुरुवार को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि के साथ गुरुवार का दिन है। गुरुवार का दिन ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति के हिसाब से राशियों के लिए अच्छा जाने वाला है। गुरुवार को इंद्र के साथ वैधृति योग लग रहा है। इसके साथ ही सूर्य वृश्चिक राशि में विराजमान है और चंद्रमा पूरी रात और दिन सिंह राशि में ही संचार करेंगें। जानिए राशि के अनुसार आपके लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन।

मेष 
संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी, भाई आदि के कारण तनाव मिल सकता है। पिता या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा।

वृषभ
पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा।

मिथुन 
आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। शासन-सत्ता का सहयोग रहेगा।

कर्क
जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रिश्तों में निकटता आएगी।

सिंह
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

कन्या
कर्मक्षेत्र में बाधा आएगी फिर भी आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी। रिश्तों में निकटता आएगी।

तुला
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भाई-बहन से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक
आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

धनु
जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

मकर
कुछ पारिवारिक समस्या आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

कुंभ
चल या अचल संपत्ति में धन व्यय होगा। रचनात्मक कार्य में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन
व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शासन-सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। यात्रा भी संभव है।