Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 31 Jan 2023 1:00 am IST

अपराध

महाराष्ट्र : दोस्त के साथ घूम रही थी किशोरी, फर्जी पुलिस बनकर दो युवकों ने किया दुष्कर्म...


महाराष्ट्र में पुलिसकर्मी बनकर किशोरी से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान विष्णु एस. भांडेकर और आशीष पी गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि, आरोपी भांडेकर मजदूर जबकि गुप्ता एक चाय का स्टॉल चलाता है।
 
दरअसल, महाराष्ट्र के ठाणे जिले के ठाकुर्ली रेलवे स्टेशन के पास खुद को पुलिसकर्मी बताकर आरोपियों ने 17 साल की किशोरी से दुष्कर्म किया था। पुलिस ने बताया कि, बाद में पीड़िता के दोस्त ने भी उसका यौन उत्पीड़न किया। इस दौरान आरोपियों ने पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बना लिया और धमकी दी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसका अश्लील वीडियो वायरल कर देंगे। 

फिलहाल, पीड़िता की शिकायत पर डोंबीवली के विष्णुनगर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376डी, 506 और यौन अपराध से बच्चों के संरक्षण अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।