Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 8 Oct 2022 9:00 am IST


उत्तराखंड में जल्द भरे जाएंगे होमगार्ड के 9 सौ पद, महिलाओं के लिए ज्यादा हैं मौके


उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। होमगार्ड के कमांडेंट जनरल आईजी केवल खुराना ने बताया कि राज्य में जल्द ही सौ होमगार्ड की भर्ती की जाएगी। कमांडेंट जनरल-होमगार्ड्स आईजी केवल खुराना ने बताया कि उत्तराखंड में होमगार्ड के साढ़े छह हजार पद हैं, जिनमें से 56 सौ पद भरे हुए हैं और इनमें 239 ही महिलाएं हैं, जबकि इनकी संख्या ज्यादा होनी चाहिए।

इसके लिए केंद्रीय होमगार्ड निदेशालय को महिलाओं के दस प्रतिशत पद करने का प्रस्ताव भेजा गया था। इस पर उन्होंने सहमति जता दी है। अब जल्द ही खाली पड़े नौ सौ पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें से चार सौ 11 पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। ताकि, उनकी संख्या दस प्रतिशत के हिसाब से 650 हो जाए। इसके अलावा बाकी बचे पदों पर पुरुषों की भर्ती होगी।