Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 9 Jul 2022 3:59 pm IST


रुद्रप्रयाग में अस्पताल में बनेगा 23 करोड़ से क्रिटिकल ब्लाक


रुद्रप्रयाग जिले में गंभीर बीमारी और आपातकाल स्थिति में आए मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। इसके लिए जिला चिकित्सालय में क्रिटिकल ब्लॉक तैयार किया जाएगा। 23 करोड़ की लागत से 50 बेड के इस विशेष सेल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी।रुद्रप्रयाग पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने चिकित्सा विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान धन सिंह रावत ने कहा कि गंभीर बीमारी एवं आपातकाल स्थिति में यहां अब स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर लाभ दिया जाएगा। मरीजों को मैदानों की ओर चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। कहा कि जिले में ही 23 करोड़ की लागत से जिला चिकित्सालय में 50 बेड की विशेष सेल तैयार की जाएगी। उन्होंने जिले में वार्ड व्यॉय के रिक्त पदों को आउटसोर्स के माध्यम से बिना देरी के भरने के भी निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग के दो बड़ी सौगात दी है। रुद्रप्रयाग जिले में 20 करोड़ की लागत से तैयार होने जा रहे नर्सिंग कॉलेज का भूमि पूजन एक माह में हो जाएगा। कहा कि दूसरा 23 करोड़ की लागत से जिला अस्पताल में ही क्रिटिकल अस्पताल की विशेष सेल का निर्माण किया जाएगा। मंत्री ने जिले में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, वार्ड व्यॉय सहित अन्य स्टाफ की उपलब्धता की जानकारी भी ली।