Read in App


• Thu, 28 Sep 2023 12:01 pm IST

खेल

एशियाई खेलों में भारत के खाते में 22 पदक


एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है और चार दिन में भारत की झोली में 22 पदक आए। पांचवें दिन भी कई खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद है। शूटिंग और घुड़सवारी में भारत को स्वर्ण पदक मिल चुके हैं और आज भी इन्हीं दो खेलों में पदक की उम्मीद सबसे ज्यादा है। प्रतियोगिता के पहले दिन भारत को पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन और चौथे दिन आठ पदक मिले।

भारत के पास कितने पदक
स्वर्णः 6
रजतः 8
कांस्यः 10
कुलः 24