Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 18 Sep 2021 12:04 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

नाइजीरिया पहुंचा भारतीय रक्षा प्रतिनिधिमंडल


भारतीय रक्षा प्रतिनिधिमंडल दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग के अवसरों को बढ़ाने के लिए नाइजीरिया पहुंचा है। मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (एनएससीएस) के नेतृत्व में एक समग्र प्रतिनिधिमंडल वर्तमान में नाइजीरिया का दौरा कर रहा है ताकि नाइजीरियाई रक्षा प्रतिष्ठानों के साथ रक्षा सहयोग के अवसरों को बढ़ाया जा सके। प्रतिनिधिमंडल में एनएससीएस, रक्षा मंत्रालय, तीनों सशस्त्र बलों, विदेश मंत्रालय और रक्षा उद्योग के प्रतिनिधियों के प्रतिनिधि शामिल हैं।