Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 1 Nov 2021 5:10 pm IST


जिलाध्यक्ष के पद पर बदलाव की मांग


 जिला कांग्रेस कमेटी पौड़ी भंग हो गई है। नवीन कार्यकारिणी गठित होने तक अंतरिम जिलाध्यक्ष को कमान सौंपी गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने जिला कांग्रेस कमेटी को भंग करने का आदेश जारी कर दिया है।

जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा विगत नौ वर्षों से पार्टी जिलाध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे थे। बीते शुक्रवार को जिला मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा के सामने समीक्षा बैठक के दौरान हंगामा हुआ था। इस दौरान जिलाध्यक्ष के पद पर भी कार्यकर्ताओं ने बदलाव की मांग की थी।