Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 22 Apr 2023 8:00 pm IST

नेशनल

अक्षय तृतीया के अवसर पर खोले गए गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट, ग्रीष्मकाल के लिए दर्शन शुरु...


अक्षय तृतीया के अवसर पर आज गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। 

मां गंगा की विग्रह डोली भैरो घाटी से गंगोत्री धाम पहुंच चुकी है। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मां यमुना के मायके खरशालीगांव पहुंचे। मां यमुना मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात यमुना की डोली को यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी। चार धाम यात्रा के तीर्थयात्रियों का पहला जत्था भी हरिद्वार से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुआ। 

गंगोत्री के कपाट दोपहर 12:13 मिनट पर और यमुनोत्री के कपाट 12:41 मिनट पर खुलेंगे। गंगोत्री के कपाट खुलने की प्रक्रिया बीते दिन से शुरू हो गई। इसके तहत मुखबा से मां गंगा की डोली आर्मी बैंड की धुनों के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। मां गंगा की विदाई के दौरान मुखबा गांव के ग्रामीण भावुक हो गए।