Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 31 Jan 2023 1:30 am IST

मनोरंजन

पापा बने खेसारी लाल! सोशल मीडिया पर वायरल हुई बच्चे संग तस्वीर, जानें पूरी सच्चाई


भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और पवन सिंह  के बीच विवाद एक बार फिर से तूल पकड़ता हुआ नजर आ रहा है। अब इनका विवाद पावरस्टार को ‘अंकल’ कहने की वजह से शुरू हुआ था। हालांकि ये बात मजाक में कही गई थी लेकिन अब काफी सीरियस हो गई है और अब बात मर्दानगी तक आ पहुंची। हाल ही में खेसारी लाल ने पवन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा था कि ‘हम तो हर 9 महीने में सोहर गवा सकते हैं, लेकिन अगर वो चाहें तो भी नहीं गवा सकते हैं, वो मर जाएंगे लेकिन नहीं कर पाएंगे।’
इसी बीच अब ट्रेंडिंग स्टार को लेकर एक और मामला वायरल हो रहा है कि वो पापा बन गए हैं, दरअसल, उनकी एक फोटो बच्चे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। खेसारी लाल की इस तस्वीर को डायरेक्टर पराग पाटिल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फोटो में एक्टर एक बच्चे के साथ हॉस्पिटल में नजर आ रहे हैं और काफी खुश दिख रहे हैं। आपको बता दें कि ये मामला कोई रियल का नहीं बल्कि रील का है। दरअसल,  खेसारी लाल यादव जल्द ही भोजपुरी फिल्म ‘गॉडफादर’ में एक्ट्रेस यामिनी सिंह के साथ रोमांस करते हुए नजर आने वाले हैं। ऐसे में पिता बनने का मामला भी एक्टर का इसी फिल्म से जुड़ा हुआ है। इस फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल कर रहे हैं। पराग ने खेसारी की फोटो को शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘दुनियालोगिन अब गावा सोहर…’. इसके साथ ही उन्होंने फिल्म का नाम और मेकर्स का नाम शेयर किया है।