Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 21 Dec 2021 8:30 am IST


दिवंगत विधायक हरबंस कपूर को दी श्रद्धांजलि


देहरादून। कैंट विधानसभा के वार्ड 43 द्रोणपुरी, वार्ड 33 यमुना कॉलोनी, वार्ड 40 सीमा द्वार में क्षेत्र के लोगों ने सोमवार को दिवंगत विधायक हरबंस कपूर को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में उनके पुत्र अमित कपूर ने कहा कि दिवंगत विधायक हरबंस कपूर का जनता से बड़ा लगाव था। उन्होंने कहा कि वह शेष कार्यों को पूर्ण करवाने का हर संभव प्रयास करेंगे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल, पार्षद रजनी देवी, मीरा कठैत, संजय सिंघल, रेनू भाटिया संतोष, विनोद रावत, संदीप, दिनेश रावत, विकास बेनीवाल, राजेंद्र सोम, सुमित पांडे, शेखर नौटियाल, सुरेश प्रजापति, पंकज प्रजापति, ज्योति प्रजापति, रंजना क्षेत्री, इंदु बाला आदि मौजूद थे।