Read in App


• Fri, 16 Jul 2021 1:45 pm IST


दूरदर्शन पर होगी उत्तराखंड बोर्ड की कक्षाएं


उत्तराखंड बोर्ड के छठी से 12वीं कक्षा के लाखों छात्र-छात्राओं की पढ़ाई को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में आनलाइन पढ़ाई का लाभ नहीं लेने वाले विद्यार्थियों के लिए दूरदर्शन फिर से स्कूल बन जाएगा। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि विभागीय मंत्री के निर्देशों पर और  दूरदर्शन की मंजूरी मिलने के बाद 19 जुलाई से छठी से 12वीं कक्षा के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक दूरदर्शन पर सात एपिसोड प्रसारित किए जाएंगे। तीन एपिसोड कक्षा छह से आठवीं तक और चार एपिसोड कक्षा नौ से 12वीं से संबंधित होंगे। इसके साथ ही वर्चुअल स्टूडियो के माध्यम से प्रतिदिन सुबह 9.30 बजे से दोपहर दो बजे आनलाइन पढ़ाई कराई जाएगी।