Read in App


• Fri, 12 Jan 2024 3:52 pm IST


ऑनलाइन होने वाले कार्यों को समय पर पूरा करें : एसपी


गुप्तकाशी। पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे ने थाना गुप्तकाशी का औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी सहित अन्य कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों व अन्य दस्तावेजों का भी निरीक्षण किया। साथ ही ऑनलाइन होने वाले कार्यों को समय पर पूरा करने को कहा।

पुलिस अधीक्षक ने केदारनाथ यात्रा को ध्यान में रखते हुए थाना परिसर का सौंदर्यीकरण के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक को प्रस्ताव बनाकर कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने पुलिस कार्मिकों से संवाद करते हुए उनकी नौकरी सहित घर-परिवार की समस्याओं के बारे में पूछा। कहा कि, किसी भी कर्मचारी को कोई दिक्कत हो तो वह खुलकर उन्हें बता सकता है, जिससे उचित मदद की जा सके। उन्होंने कार्मिकों को ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा। इस मौके पर सीओ विमल रावत, सीओ हर्षवर्धनी सुमन, थाना प्रभारी निरीक्षक अजट जाटव, फाटा चौकी प्रभारी विजय शैलानी, उप निरीक्षक राखी बिष्ट आदि थे।