शांतिपुरी। ग्राम जवाहर नगर में मुख्य सड़क और कृष्ण विहार कॉलोनी में हो रही जलभराव की दिक्कतों से परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने सड़क के गड्ढों में खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट और प्रदेश महासचिव विनोद कोरंगा ने संयुक्त रूप से कहा कि ग्राम जवाहरनगर में सड़कों पर जलभराव की समस्या के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। अगर जल्द ही ग्रामीणों की समस्या हल नही हुई तो आंदोलन किया जाएगा। एसडीएम ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देशित कर जल्द ही समस्या ने निजात दिलाने का आश्वासन दिया। वहां राजेंद्र शर्मा, मोहन पांडे, नरेश बिष्ट, घनश्याम चौधरी, प्रेम मटवाल, पूरन वर्मा, दीपक भट्ट, शेर सिंह सहित अनेक मौजूद रहे।