Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 1 Aug 2021 6:30 pm IST


कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने धोरण गांव में क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण किया


कैबिनेट मंत्री एवं मसूरी विधायक गणेश जोशी ने रविवार को धोरण गांव में भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए पुश्ते एवं सड़को का निरीक्षण किया l कैनिबेट मंत्री जानकारी मिलते ही फौरन अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद कैबिनेट मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए l साथ ही उन्होंने बताया की लोगों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग  खुलवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा से कोई जान माल की हानि नही हुई है और साथ ही जल्द पुश्ते के पुनर्निर्माण का आश्वासन दिया।