Read in App

Rajesh Sharma
• Tue, 16 Nov 2021 9:39 pm IST


खुर्शीद का लेखन दिवालियापन का प्रतीक... श्री महंत रवींद्र पुरी


हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी जी महाराज का भाजपा पार्षद दल ने निरंजनी अखाड़ा पहुंच माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया तथा स्वागत के पश्चात देश की वर्तमान परिस्थितियों पर चिंतन किया। इस मौके पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी जी महाराज ने कहा कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष के रूप में भारतीय सनातन संस्कृति व हिन्दू धर्म का संरक्षण, संवर्द्धन करना उनकी प्राथमिकता है। वर्तमान परिस्थितियों में राष्ट्र को मजबूत करने व हिन्दुत्व की रक्षा हेतु युवा पीढ़ी को संस्कारित करना अत्यन्त महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर पार्षद दल के उपनेता राजेश शर्मा, पार्षद विनित जौली, कमल बृजवासी, अनिल वशिष्ठ, भोला शर्मा, मनोज मंत्री, पुरूषोत्तम समेत अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।