Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 9 May 2022 4:50 pm IST


जंगली सुअरों ने बर्बाद की आलू की फसल


चंपावत: त्यारकुड़ा में जंगली सुअरों ने आलू की फसल बर्बाद कर दी। इससे काश्तकारों को तगड़ा नुकसान झेलना पड़ा। परेशान किसानों ने जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।शनिवार रात तल्ली मादली वार्ड के त्यारकुड़ा में जंगली सुअरों ने आलू की फसल पर धावा बोल दिया। इससे काश्तकारों की मेहनत पर पानी फिर गया। स्थानीय काश्तकार देब सिंह, वजीर सिंह, संजय जोशी, कमल तिवारी, हरीश तिवारी, इंद्र सिंह आदि ने बताया कि जंगली सुअर फसलों पर कहर बन कर टूट कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसानों ने महंगा बीज लेकर आलू की बुवाई की थी। बताया कि आलू की फसल तकरीबन तैयार हो चुकी थी। लेकिन जंगली सुअरों ने आलू की फसल को बर्बाद कर दिया। काश्तकारों ने बताया कि आए दिन जंगली जानवर उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।