Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 26 Sep 2021 2:00 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका दौरा सफल


संयुक्त राष्ट्र आम सभा को संबोधित करने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका दौरा खत्म हो चुका है। इससे पहले उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से कई मुद्दों पर बातचीत हुई। साथ ही क्वाड देशों की बैठक में भी पीएम मोदी ने शिरकत की। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने इसे एक सफल दौरा बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका और पुर्तगाल ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्यता मिलने का समर्थन किया है। श्रृंगला ने कहा कि बाइडन ने कहा कि भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट मिलनी चाहिए। पुर्तगाल ने भी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट के लिए भारत का समर्थन किया।