Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 10 Apr 2022 7:30 am IST


नवरात्रि के अंतिम दिन होती है मां सिद्धिदात्री की पूजा


chaitra navratri 2022 9th day maa siddhidatri : चैत्र नवरात्रि का कल अंतिम दिन है। नवरात्रि के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा- अर्चना की जाती है।  धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां सिद्धिदात्री भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं और उन्हें यश, बल और धन भी प्रदान करती हैं। शास्त्रों में मां सिद्धिदात्री को सिद्धि और मोक्ष की देवी माना जाता है। मां सिद्धिदात्री के पास अणिमा, महिमा, प्राप्ति, प्रकाम्य, गरिमा, लघिमा, ईशित्व और वशित्व यह 8 सिद्धियां हैं।  मां सिद्धिदात्री महालक्ष्मी के समान कमल पर विराजमान हैं। मां के चार हाथ हैं। मां ने हाथों में शंख, गदा, कमल का फूल और च्रक धारण किया है। मां सिद्धिदात्री को माता सरस्वती का रूप भी मानते हैं।