Read in App


• Sat, 12 Jun 2021 1:47 pm IST


पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, जेल भेजा


चमोली-थाना जोशीमठ पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार किया। मामले में बृहस्पतिवार को तहरीर दी गई थी और शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार अभिषेक कुमार (20) ने बृहस्पतिवार को तहरीर दी कि उसके सौतेले पिता अमित कुमार (27) ने बुधवार रात को उसकी मां सरिता देवी (39) की हत्या कर दी। हत्या के बाद अंतिम संस्कार भी कर दिया। अभिषेक ने आरोप लगाया कि हत्या में सौतेले पिता के परिजन भी शामिल थे। पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी अमित कुमार निवासी ग्राम सिला रुद्रप्रयाग को रात में ही हेलंग से गिरफ्तार कर लिया गया। जोशीमठ थाने के एसओ राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि आरोपी गढ़वाल राइफल में लद्दाख में तैनात है। उसने महिला से शादी कर उसे जोशीमठ में किराए के कमरे में रखा हुआ था। बृहस्पतिवार को आरोपी अमित कुमार को कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिन के लिए जेल भेज दिया।