Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 26 Aug 2023 4:21 pm IST


सात दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण शिविर शुरू


धौलछीना (अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत सील में नेशनल बी बोर्ड के तहत सनलाइट इंडिया एग्रो ने सात दिनी मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण शुरू किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान भगवत प्रसाद और पूर्व खंड विकास अधिकारी उम्मेद सिंह गैड़ा ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण शिविर में दुर्गा सिंह धामी ने कहा कि मौन पालन किसानों और भूमिहीन ग्रामीणों की आय बढ़ाने में बेहद कारगर हो सकता हैं। उन्होंने शहद परागण, मधुमक्खियों की प्रजातियों, मधुमक्खियों में रोग और इलाज, रानी उत्पादन आदि के विषय में प्रशिक्षणर्थियों को जानकारी दी जाएगी। वहां प्रशिक्षक दुर्गा सिंह धामी, राज वालिया, सतीश पांडे, कमलेश भट्ट, दिनेश आर्य, राजेंद्र बिष्ट, दीपा देवी, मंजू बिष्ट, शोभा देवी, हेमा देवी आदि मौजूद रहे।