Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 30 Oct 2021 3:10 pm IST

अपराध

उत्तराखंड: लव मैरिज से नाराज पिता ने बेटी का गला काटा


हल्द्वानी में बेटी की लव मैरिज से नाखुश पिता ने उसे गला रेतकर मार डाला। जघन्य वारदात को अंजाम देते वक्त आरोपी पिता के साथ उसका बेटा भी था। दोनों ने पहले मिलकर बेटी को मौत के घाट उतारा, बाद में दामाद पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दामाद गंभीर रूप से घायल हुआ है, उसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है। काठगोदाम क्षेत्र में हुई घटना के बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे की है। कॉल टैक्स ठोकर लाइन काठगोदाम निवासी सलीम अंसारी ने अपने पुत्र आलम के साथ मिलकर अपनी बेटी 19 वर्षीय कायनात की गला रेत कर हत्या कर दी। हमले में कायनात का पति सलमान भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।