Read in App


• Mon, 28 Jun 2021 9:08 am IST


एसएसबी के उप महानिरीक्षक ने किया मुख्यालय का निरीक्षण


उधमसिंह नगर-सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) के सीमांत मुख्यालय रानीखेत के डीआईजी एमएम कांडपाल ने 57वीं बटालियन का निरीक्षण किया।
रविवार को यहां डीआईजी को जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने कैंपस में रहने वाले जवानों के रहनसहन व खानपान की जानकारी ली। बटालियन के कमान अधिकारी बृजपाल सिंह नेगी ने कार्यक्षेत्र की जानकारी दी। उन्होंने बटालियन मुख्यालय में पौधरोपण भी किया। वहां बटालियन के उप कमांडेंट सुरेश कुमार, मुरारी लाल, चिकित्सा के उप कमांडेंट डॉ. अतुल बंदेबुचे, डॉ. करडे राजश्री अरविंद, पशु चिकित्सा की सहायक कमांडेंट डॉ. पूजा आदि थे।