Read in App

Rajesh Sharma
• Mon, 6 Dec 2021 9:53 am IST


आर्य समाज का वार्षिक उत्सव संपन्न


हरिद्वार। आर्य समाज मन्दिर बी एच ई एल सेक्टर वन का वार्षिकोत्सव  पूर्णहूति के साथ सम्पन्न हो गया। एक से पांच दिसम्बर तक आयोजित वार्षिकोत्सव में पांच दिनो तक प्रदेश व देश से प्रतिभाग करने आये विभिन्न वैदिक विद्वानों ने अपने विचार रखे। प्रति दिन विभिन्न चरणों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस मौके पर सामवेद पारायण यज्ञ आर्य भजन व प्रवचनो का आयोजन किया गया।यज्ञ के ब्रहमा व मुख्य वक्ता के रूप में जानेमाने वैदिक विद्वान पंतजलि विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो महावीर अग्रवाल योगेश शास्त्री बहन अंजलि आर्या सहित विभिन्न वैदिक विद्वानों ने भाग लिया। रविवार को समापन के अवसर पर 21 कुण्डीय सामवेद परायण यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें स्वामी दयानंद प्रो महावीर अग्रवाल आचार्य योगेश ने विस्तार से आर्य मूल्यो व सिद्वांतो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आर्य समाज का इतिहास समाज सेवा व समाज में व्याप्त कुरीतियो को दूर करने की दिशा में कार्य करने का रहा है। इसी दिशा में आर्य समाज मन्दिर बी एच ई एल सेक्टर वन निरन्तर अग्रसर है इस मौके पर आर्य समाज के प्रधान डा महेन्द्र आहूजा ने कहा कि वैदिक विद्वानों के सानिध्य में आर्य समाज सेक्टर वन निरन्तर सेवा के  क्षेत्र में अग्रसर है इसी दिशा में आर्य समाज में विशाल आर्य साहित्य पुस्तकालय का निर्माण कराया गया है जहा से आर्य साहित्य को प्राप्त कर वैदिक विद्वान व छात्र अध्ययन के लिए सहजता से वैदिक साहित्य प्राप्त कर अपना अध्ययन करने के लिए उसका उपयोग कर सकेगें। जल्द ही यह पुस्तकालय शुरू होने जा रहा है। जिसके निर्माण में वैदिक आर्यजनो की प्रेरणा ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन किया है। इस मौके पर नगर के विभिन्न क्षेत्रों से आये बडी संख्या में आर्यजन उपस्थित थे।