Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 5 Mar 2022 11:56 am IST


धार्मिक दीवान में नाम सिमरन व गुरुवाणी महत्व की दी जानकारी


गुरद्वारा श्री हरगोविंद सर नवाबगंज में धार्मिक दीवान सजाया गया। धार्मिक दीवान में संगत को नाम सिमरन करने की विधि और लाभ के बारे में जानकारी दी गई।पंजाब के मोगा स्थित प्रभु सिमर का चाउ संस्था के प्रमुख भाई दलवीर सिंह तरमाला के निर्देशन में कथावाचक एवं रागी ढाढ़ी जत्थों ने गुरमत समागम में शबद कीर्तन एवं गुरवाणी पाठ से संगत को निहाल किया। रागी जत्थे के भाई हरजीत सिंह, ढाढ़ी जत्थे के भाई निर्मल सिंह एवं बीबी जागीर कौर ने गुरवाणी पाठ के माध्यम से संगत को सिख धर्म के नियमों का पालन करने को जागरुक किया। गुरमत समागम में दूरदराज के क्षेत्रों से आई संगत ने हरिजस का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस दौरान बाबा अनूप सिंह, ग्रंथी जसवीर सिंह, सरदार सिंह, कर्मजीत सिंह, नरेंद्र सिंह ग्रोवर, हरभजन सिंह सैनी, ज्ञान सिंह एवं देवेंद्र सिंह सहित तमाम संगत मौजूद थी।