Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 9 Aug 2022 11:13 am IST


धारचूला में भारी भूस्खलन में दबकर कई मवेशी मरे


चंपावत : धारचूला के तवाघाट-सोबला मोटर मार्ग पर स्थित कोकलाखेत में सोमवार को अचानक भूस्खलन हो गया। भूस्खलन से एक गोशाला को नुकसान पहुंचा है। गोशाला में बंधी एक गाय, बछड़ा और कुछ मुर्गियां दबकर मर गईं। प्रशासन ने क्षति के आकलन के लिए राजस्व टीम भेजी है। तहसीलदार डीके लोहनी ने बताया कि दिन में भूस्खलन होने से नुकसान की जानकारी मिली है। क्षति का आकलन करने के लिए टीम भेजी गई है। एक मकान को भी आंशिक रूप से क्षति पहुंचने की सूचना है। ऊर्जा निगम के जेई आशुतोष ने बताया कि भूस्खलन के कारण बिजली के खंबे भी धराशायी हुए हैं। इससे कुछ हिस्से की बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर पूरे 33 घंटे बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी। स्वांला में मंदिर के पास मलबा आने से शनिवार रात दस बजे राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया था। एनएच को सोमवार सुबह 7:25 बजे खोला जा सका। इसी के साथ रोडवेज बसों के अलावा अन्य वाहनों की आवाजाही सुचारु हुई।