Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 19 Nov 2021 5:36 pm IST

नेशनल

भाजपा विधायक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज


राजस्थान के उदयपुर जिले में एक महिला की शिकायत पर गोगुंदा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक प्रतापलाल गमेती के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस बाबत अंबामाता थाने में मामला दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि गमेती के खिलाफ 10 महीने में दूसरी बार दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। इससे पहले भी उसके खिलाफ जिले के सुखेर थाने में ऐसा ही मामला दर्ज किया गया था। मामले में जांच चल रही है । उदयपुर के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने इस बात की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह नौकरी की तलाश के दौरान विधायक के संपर्क में आई थी। लेकिन विधायक ने उसे नौकरी दिलाने व उससे शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।