Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 2 Jul 2022 11:03 am IST

खेल

32 साल बाद टीम इंडिया ने इंग्लैंड में किया कमाल


इंग्लैंड की सरजमीं पर भारतीय टीम लंबे समय तक संघर्ष करती रही है। शुक्रवार 1 जुलाई 2022 का दिन भी टीम इंडिया के लिए ऐसा ही कुछ नजर आ रहा था, क्योंकि भारतीय टीम ने 98 रन पर 5 विकेट खो दिए थे। ऐसे में लग रहा था कि शायद ही टीम इंडिया 200 रन के आसपास पहुचेंगी, लेकिन ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा को ये मंजूर नहीं था। उन्होंने न सिर्फ टीम को 200 के पार पहुंचाया, बल्कि 32 साल बाद कमाल भी कर दिखाया। दरअसल, टीम इंडिया ने बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच के पहले दिन 7 विकेट खोकर 73 ओवरों में 338 रन बनाए। 1990 के बाद ऐसा पहली बार था, जब भारत की टीम ने इंग्लैंड में टेस्ट मैच के पहले दिन 330 से ज्यादा रन बनाए। इससे पहले ओवल में भारत ने 324 रन पहले दिन चार विकेट खोकर बनाए थे, लेकिन अब इस रिकॉर्ड को भारत ने तोड़ दिया है। इसके पीछे का प्रमुख कारण ऋषभ पंत थे।