Read in App


• Wed, 27 Sep 2023 4:42 pm IST


मूलाकोट में 16 अक्टूबर से होगा रामलीला का आयोजन


पाटी। पाटी के मूलाकोट में 16 अक्टूबर से रामलीला का आयोजन किया जाएगा। रामलीला कमेटी द्वारा आज बुधवार से कलाकारों को तालीम देना शुरु कर दिया है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पूरन भट्ट ने बताया कि बुधवार को गणेश पूजा के साथ तालीम शुरु कर दी गई। लीला निर्देशक महेश चंद्र गहतोड़ी और सुरेश चंद्र भट्ट द्वारा किया जायेगा‌। इस दौरान केशर सिंह अधिकारी,लाल सिंह अधिकारी,बजीर सिंह, मोहन जोशी आदि मौजूद रहे।