Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 25 Dec 2022 5:20 pm IST


जल्द आएगा Samsung का तगड़ी बैटरी वाला Smartphone, फीचर्स भी होंगे शानदार


स्मार्टफोन कंपनी Samsung बहुत जल्द अपने मिड-रेंज वाले दो स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च करने वाली है।  इन दोनों फोन्स की बैटरी बेहद दमदार होने का दावा किया जा रहा है।  बताया जा रहा है कि  दोनों फोन जनवरी में लॉन्च किये जायेंगे। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।  एक रिपोर्ट के मुताबिक फोन F-Series में आएगा। फोन का नाम Galaxy F14 होगा। आइए जानते हैं इस नए फोन के बारे में सबकुछ...
 इंडियन स्टेंडर्ड ब्यूरो (BIS) की वेबसाइट पर फोन का मॉडल नंबर SM-E146B/DS देखा जा सकता है।  उम्मीद जताई जा रही है कि यह 5G Smartphone होगा और गैलेक्सी F13 का उत्तराधिकारी होगा।  हालांकि गैलेक्सी F14 की लॉन्च डेट और कीमत का भी खुलासा नहीं किया गया है। आइए जानते हैं गैलेक्सी F14 में क्या फीचर्स मिलते हैं...

Samsung Galaxy F14 Specifications

Samsung Galaxy F14 में 6.6-इंच का LCD डिस्प्ले दिया जायेगा, जिसमें FHD+ रिजॉल्यूशन  मिलेगा। फोन में 4GB RAM और 128GB का स्टोरेज मिलता है। फोन Exynos 850 चिपसेट द्वारा संचालित  किया जायेगा। फोन के स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी स्लॉट  की सुविधा भी दी गई है। 

Samsung Galaxy F14 Camera & Battery

Samsung Galaxy F14 में 6000mAh की तगड़ी बैटरी मिलती है, जो 15W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में साइड माउंटे फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप की भी सुविधा मिलेगी, जिसमें 50MP का प्राइमरी, 5MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो लेंस मिलता है। सामने की तरफ 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।