Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 9 Nov 2021 3:44 pm IST


रोजगार के मुद्दे पर बोले गोपाल दत्त भट्ट


बागेश्वर: गरुड़ पूर्व उपाध्यक्ष कुमाऊं मंडल विकास निगम गोपाल दत्त भट्ट ने कहा कि राज्य को 21 वर्ष हो गए हैं। समस्याएं आज भी हैं। पृथक राज्य के पीछे आंदोलन का मुख्य कारण था रोजगार और विकास। राज्य स्थापना पर इस पर विचार करना है। पूर्व राज्य मंत्री भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड में आज भी लाखों लोग बेरोगार हैं। विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्तियां नहीं की जा रही हैं। प्रतिवर्ष सैकड़ों लोग सेवानिवृत्त हो रहे हैं। पलायन हो रहा है। रोजगार देने वाले उद्योग मैदानी क्षेत्र में सिमट गए हैं।