Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 3 Nov 2021 3:32 pm IST


आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का आंदोलन समाप्त


बागेश्वर: एक महीने से कार्य बहिष्कार पर चल रहे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का आंदोलन समाप्त हो गया है। अब वह काम पर लौट आई हैं। हड़ताल खत्म होते ही आंगनबाड़ी केंद्र पर लगे ताले खुल गए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकत्री सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन की जिलाध्यक्ष भगवती जोशी ने बताया कि एक सूत्रीय मांग को लेकर उनका 28 सितंबर से कार्य बहिष्कार चल रहा था। जो अब खत्म हो गया है। उन्होंने बुधवार से अपना कार्य शुरू भी कर दिया है।