Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 24 Jun 2022 5:23 pm IST


यमुना नदी में अवैध खनन रोकने की मांग


उत्तरकाशी : तहसील बड़कोट के अंतर्गत कृष्णा गांव के नीचे यमुना नदी में अवैध खनन का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से नदी में हो रहे खनन को तत्काल रोकने की मांग की है।कृष्णा गांव के ग्राम प्रधान हरीश कुमार, ग्रामीण प्रवीण सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने यमुना नदी में खनन की शिकायत बड़कोट एसडीएम से की है। ग्रामीणों का कहना है बड़कोट तहसील के अंतर्गत कृष्णा गांव के नीचे रात को खनन किया जा रहा है। खनन के कारण यमुना नदी के डायवर्ट हो जाने से गांव के अस्तित्व को खतरा पैदा होने लगा है। बरसात में यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने से गांव को खतरा और भी बढ़ जाएगा। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन से कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिस पर ग्रामीणों ने खासी नाराजगी व्यक्त की।