Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 3 Feb 2023 10:00 pm IST

नेशनल

बढ़ती आलोचनाओं के बीच अदाणी ग्रुप के लिए अच्छी खबर, फिच ने कहा क्रेडिट प्रोफाइल पर नहीं हुआ कोई असर...


अदाणी समूह के शेयरों में गिरावट औऱ सियासी उठापटक के बीच ग्लोबल रेटिंग एजेंसी फिच से अदाणी समूह को एक राहतभरी खबर दी है। 

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी के मुताबिक, अदाणी समूह के संपत्तियों की रेटिंग पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से कोई असर नहीं हुआ है, अदाणी समूह के क्रेडिट प्रोफाइल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। गौरतलब है कि, अदाणी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अदाणी समूह ने अपने एफपीओ को वापस ले लिया था। उसके बाद समूह के शेयरों में बड़ी गिरावट देखी गयी थी।

फिच ने कहा है कि, हम लगातार हालात की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। हालिया घटनाक्रम का ग्रुप के कैश फ्लो पर किसी भी तरह का कोई असर नहीं पड़ा है। हम समूह की वित्तीय स्थिति और अन्य गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। फिच को उम्मीद है कि अदाणी समूह के नकदी प्रवाह के पूर्वानुमान में कोई बड़ा बदलाव फिलहाल नहीं दिख रहा है।