Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 9 Feb 2022 5:05 pm IST

राजनीति

गरीब के विकास के लिए भाजपा कटिबद्ध: नड्डा


रुद्रप्रयाग:  अगस्त्यमुनि महाविद्यालय के मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा सबका साथ और सबका विकास करती है। गरीब और पिछड़ों के विकास के लिए भाजपा कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कोई गांव ऐसा नहीं है, जहां केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने शौचालय नहीं दिए हैं। मोदी ने पूरे देश में सबको शौचालय दिए हैं। उज्जवला योजना भी मोदी सरकार ने दी है। 10 करोड़ लोगों को इस योजना से जोड़ा गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने जनता के हित में आयुष्मान योजना, शोभाग्य योजना लागू की हैं।   यहां हर घर से वीर सपूत जन्म लेते हैं। यह क्षेत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंसदीदा क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कर्यकर्ता अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच रखते हैं। जबकि कांग्रेस परिवादवाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद की राजनीति करती है। उनके पास कोई उपलब्धि नहीं होती है।