Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 6 Jul 2022 12:00 am IST

अपराध

शर्मनाक! नाबालिग बच्ची से रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, प्रेग्नेंट होने के सात महीने बाद हुआ खुलासा


दिल्ली से एक बार फिर दुष्कर्म की हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। दिल्ली पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, सब्जी मंडी थाने में एक महिला ने अपने 16 साल के रिश्तेदार के खिलाफ 12 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की है। 

मिली जानकारी के अनुसार, महिला ने शिकायत में बताया कि, पिछले साल नवंबर में आरोपी एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली आया था। इसी दौरान उसने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इस बात की जानकारी अब सात महीने के बाद मिली है। जिसके बाद पीड़िता के परिजन परेशान हैं। 

बता दें कि पुलिस ने बताया कि, पीड़िता के पेट में अचानक दर्द हुआ। जिसके बाद उसकी मां उसे नजदीकी अस्पताल ले गई थी। जहां उन्हें लड़की के गर्भवती होने की जानकारी मिली। इसके बाद महिला ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जांच शुरू होने पर पता चला कि आरोपी फरार चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में लगी है।