Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 13 Nov 2021 7:27 pm IST


बाजपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत


बाजपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। परिजनों ने पति सहित अन्य ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने पति, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बृहस्पतिवार देर रात चीनी मिल कालोनी निवासी सुनील की पत्नी शिवानी (21) की घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया। इस दौरान पुलिस से परिजनों की तीखी झड़प हो गई। पुलिस अधिकारियों ने समझाबुझाकर मामला शांत किया। उसके बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई अनिल निवासी नगर के मोहल्ला राजीवनगर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शादी के बाद से ही पति सुनील, ससुर राम सरन, देवर विकास प्रताड़ित करते थे।