Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 9 May 2023 11:00 am IST

राजनीति

जानिए क्या है पीएम मोदी का सपना, भाजपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट कर बताया...?


कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए हाई-वोल्टेज प्रचार अभियान समाप्त हो गया। 

वहीं चुनाव प्रचार अभियान समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीती देर रात राज्य के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि, उन्होंने उनके सपनों को अपने सपने के रूप में देखा।

वहीं भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में पीएम मोदी ने कहा, "हर कन्नड़ का सपना मेरा अपना सपना है। आपका संकल्प ही मेरा संकल्प है।"