Read in App


• Fri, 15 Jan 2021 10:46 am IST


पैरोल पर फरार अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा


देहरादून। एक अभियुक्त छह माह के लिए जेल से पैरोल पर बाहर आया था। पैरोल समाप्त होने के बावजूद अभियुक्त वापस जेल नहीं गया और फरार हो गया। क्लेमनटाउन थाने की पुलिस ने रात्रि में अभियान चलाते हुए अभियुक्त रौनक कुमार पुत्र सतपाल सिंह निवासी मकान नंबर 15/17 MES कॉलोनी थाना क्लेमेंट टाउन उम्र 25 वर्ष को MES कॉलोनी से गिरफ्तार किया।