Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 23 Jul 2022 7:00 am IST


Surkanda Devi: 13 दिन बाद फिर शुरू हुआ रोपवे का संचालन


सुरकंडा देवी रोपवे का शुक्रवार को 13 दिन बाद फिर से संचालन शुरू हो गया है। बीते 10 जुलाई को रोपवे में तकनीकी दिक्कत आने से रोपवे की ट्रॉलियां अनाचक रूक गई थी। ट्राली में सवार टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय सहित लगभग 30 श्रद्धालु कई फीट ऊंचाई पर 25 मिनट तक हवा में ही लटके रहे। बाद में तकनीकी टीम ने ट्रॉली में आई दिक्कत को दूर करते हुए सभी श्रद्धालुओं को सकुशल उतारा। 

ट्रॉली का चक्का स्लिप होने की वजह से यह दिक्कत आई थी। जिसके बाद एसडीएम धनोल्टी लक्ष्मीराज चौहान ने रोपवे की तकनीकी जांच होने तक संचालन बंद कर दिया था। अगले ही दिन 11 जुलाई को  ब्रिडकुल (ब्रिज रोपवे टनल एंड अदर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉपोरेशन ऑफ उत्तराखंड ) की तकनीकी टीम ने सुरकंडा पहुंचकर रोपवे की जांच की थी।

सुकंडा देवी रोपवे के प्लांट मैनेजर निजामुद्दीन सैफी ने बताया कि रोपवे की मरम्मत और अन्य कार्य पूरे होने पर शुक्रवार से रोपवे का संचालन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को लगभग 100 श्रद्धालु रोपवे से सुरकंडा देवी मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे।