Read in App


• Tue, 9 Mar 2021 1:39 pm IST


महिला महामंडलेश्वरों ने पेशवाई में लगाए चार चांद


हरिद्वार- 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर धर्मनगरी हरिद्वार में निकाली श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी की पेशवाई में शामिल महिला महामंडलेश्वरों ने चार चांद लगा दिए। महिला महामंडलेश्वर रथों पर सवार होकर शाही अंदाज में शामिल रहीं। पेशवाई में उनके शिष्य भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई संदेशों के बोर्ड लेकर चलते नजर आए। महिला संतों ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश भी दिया।