कोरोना ने राजा हो या रंक सभी के जीवन पर अपना गहरा असर छोड़ा। एक तरफ जहां कोरोना के चलते कुछ ने अपनों को खो दिया तो वहीं दूसरी तरफ कोरोनाकाल के बाद आई मंदी ने सभी पर असर छोड़ा है।
विश्व के सबसे अमीर एलन मस्क की दौलत में करीब 62 अरब डॉलर की कमी आई है। इनके अलावा जेफ बेजोस की संपत्ति में लगभग 63 अरब डॉलर की गिरावट देखी गई। जबकि मार्क जुकरबर्ग की कुल संपत्ति में आधे से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के ताजा आंकलन के मुताबिक, 2022 की पहली छमाही यानि जनवरी से जून महीने तक दुनिया के 500 शीर्ष अमीरों को 14 खरब डॉलर का नुकसान हुआ। जो कि वैश्विक अरबपति वर्ग के लिए अब तक की सबसे बड़ी छमाही गिरावट मानी जाती है। कोरोना के बाद वाली समयावधि में यह सबसे तेज गिरावट है।
इसमें टेक कंपनियों से लेकर क्रिप्टोकरेंसी तक हरेक मूल्य को स्लैश कर दिया गया है।
मंदी का असर ऐसा रहा कि, दुनिया के 500 शीर्ष अमीरों को 2022 की पहली छमाही में 14 खरब डॉलर का नुकसान हुआ। और बढ़ी हुई महंगाई से निपटने के लिए नीति निर्माताओं के ब्याज दरें बढ़ाने के कारण कुछ ऊंचे मूल्य वाले शेयर और अरबपति बड़ा नुकसान झेल रहे हैं। टेस्ला आईएनसी की पिछली तिमाही अब तक की सबसे खराब थी। अमेजन आईएनसी को डॉट-कॉम बबल के बाद से सर्वाधिक नुकसान हुआ।
ब्लूमबर्ग अरबपति सूची के अनुसार, टेस्ला के सह-संस्थापक एलन मस्क के पास अब भी सर्वाधिक 208.5 अरब डॉलर की संपत्ति है। अमेजन के मालिक जेफ बेजोस 129.6 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। फ्रांस के सबसे अमीर शख्स बर्नार्ड अरनॉल्ट 128.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं, इसके बाद बिल गेट्स 114.8 अरब डॉलर के साथ चौथे स्थान पर हैं।