Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 17 Jan 2022 1:40 pm IST

ब्रेकिंग

कांग्रेस को बड़ा झटका : सरिता आर्य भाजपा में शामिल


उत्तराखंड के राजनितिक गलियारों में फेरबदल का सिलसिला जारी है।  इसी कड़ी में आज कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। जी हाँ कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी होने से पहले ही कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। बता दे महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं नैनीताल से पूर्व विधायक सरिता आर्य  ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।  जानकारी के मुताबिक आज यानी सोमवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सरिता आर्य को भाजपा की सदस्यता दिलाई है।  खबर यह भी मिल रही है कि भाजपा नैनीताल से सरिता आर्य को बाघी संजीव आर्य के खिलाफ मैदान में उतार सकती है।  बताया ये भी जा रहा है कि सरिता आर्य नैनीताल विधानसभा सीट से टिकट न दिए जाने पर नाराज चल रही थी जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गई।