DevBhoomi Insider Desk • Mon, 4 Apr 2022 6:29 am IST
श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच देश के कैबिनेट मंत्रियों ने सामूहिक रूप से दिया इस्तीफा
श्रीलंका आर्थिक संकट (Sri Lanka Economic Crisis) की मार झेल रहा है। ऐसे में देश को और एक बड़ा झटका लगा है। प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के अलावा श्रीलंका के पूरे कैबिनेट मंत्रियों ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। पूरा देश जहां आर्थिक तंगी से जूझ रहा है वहीं देश की राजनीतिक स्थिति डगमगा गई है। देश के आर्थिक हालात के खिलाफ लोगों का गुस्सा चरम पर है और देश की सियासत तितर-बितर हो रही है। प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के बेटे नमल राजपक्षे ने अपने सभी विभागों से इस्तीफा दे दिया। हालांकि पीएम महिंदा अभी भी अपने पद पर बने हुए हैं।