Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 13 Dec 2021 6:33 pm IST

जन-समस्या

सीमांत जिले में भारत-नेपाल के मध्य छारछुम के पास बनेगा पहला मोटर पुल


भारत-नेपाल के मध्य रोटी-बेटी के संबंधों को अधिक मजबूत बनाने के लिए जिले की सीमा पर काली नदी में स्वीकृत पहला मोटर पुल निर्माण का कार्य लंबित होता जा रहा है। दोनों देशों के सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क से जुड़ चुके हैं। भारत-नेपाल के मध्य मोटर पुल बनने से दोनों देशों के सीमांत क्षेत्रों में वाहनों से आवाजाही होगी।

इस उद्देश्य को लेकर पिथौरागढ़ जिले में भारत और नेपाल के मध्य सड़क परिवहन के लिए मोटर पुल निर्माण का निर्णय लिया गया। पूर्व में यह पुल झूलाघाट में बनना था। झूलाघाट के पंचेश्वर बांध के डूब क्षेत्र में होने के कारण पुल धारचूला विकास खंड के छारछुम नामक स्थान पर स्वीकृत किया गया। दो वर्ष पूर्व पुल का डिजायन भी तैयार किया गया। भारत और नेपाल के अधिकारियों के संयुक्त निरीक्षण के बाद पुल निर्माण स्थल का चयन किया गया। इस चयन के बाद आगे की कार्रवाई चली। लगभग दो वर्ष पूर्व एक भारत की तरफ से यहां पर हल्का फुल्का कार्य किया गया। पुल के डिजायन के लिए दिल्ली आइआइटी की टीम ने निरीक्षण भी किया।