Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 10 Nov 2022 2:31 pm IST

एक्सक्लूसिव

100 Powerful Women Summit 2022: रूढ़िवादी सोच की दीवार गिराकर महिलाएं हर क्षेत्र में कदमताल कर रही हैं- सुधा सक्सेना


नारी सशक्तिकरण के बिना मानवता का विकास अधूरा है। हमारे देश और समाज में उनकी भूमिका, महत्ता, त्याग और योगदान को समय-समय पर सराहना करना और प्रोत्साहित करते रहना जरूरी है। उत्तर प्रदेश का पहला रीजनल न्यूज ऐप डेली इनसाइडर भी लगातार ऐसे प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में डेली इनसाइडर की ओर से अपने कार्यों से समाज, प्रदेश और देश में परिवर्तन लाने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए "100 पॉवरफुल वीमेन समिट 2022" कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन 19 नवंबर को बरेली के होटल स्वर्ण टॉवर्स में किया जा रहा है। 

इस समिट का उद्देश्य है बरेली की उन महिलाओं के संघर्ष की कहानी को आप तक पहुंचाना और उन्हें  सम्मानित व  प्रोत्साहित करना,जिन्होंने ये साबित किया है कि महिलाएं चहारदीवारी के अंदर तक ही सीमित नहीं है बल्कि उन्होंने हौसलों के पंख से आसमान को भी नापा है।
मदन मोहन सोसायटी की अध्यक्षा सुधा सक्सेना ने डेली इनसाइड र की टीम से बात करते हुए कहा- महिलाएं आज के समय में हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। महिलाओं और बेटियों को आगे बढ़ाने में सरकार मदद कर रही है। तरह-तरह की योजनाएं चला रही है। सुधा सक्सेना आगे बताती हैं कि, मदन मोहन सोसायटी भी मलिन बस्तियों में रहने वाल महिलाओं को समय-समय पर रोजगार से जोड़ने का कार्यक्रम चलाती है। महिलाएं हर क्षेत्र में कदमताल कर रही हैं। बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार आर्थिक मदद देकर उनका भविष्य संवार रही है। धीरे-धीरे महिलाओं का सोच में काफी बदलाव आ रहा है। अब महिलाओं की सोच सिर्फ चौका-चूल्हा तक सीमित नहीं है। अब घर से बाहर निकलकर पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं।