Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 28 Sep 2022 5:00 am IST

अंतरराष्ट्रीय

बोदेश्वरी मंदिर जा रहे 70 से 80 श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 50 लोगों की मौत, कई लापता, तलाश जारी


बांग्लादेश में नदी में एक नाव के पलट जाने से कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में कई दर्जन से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि, बांग्लादेश के पंचगढ़ जिले में दुर्गा पूजा उत्सव की शुभ शुरुआत महालय के अवसर पर 70 से 80 श्रद्धालु नाव से बोदेश्वरी मंदिर जा रहे थे। उसी दौरान नाव पलट गयी। मृतकों की संख्या अभी और बढ़ने का अनुमान है।  गोताखोरों का एक दल और शवों की तलाश के लिए नदी में अभियान चला रहा है। 

पंचगढ़ के बोडा उप-जिले के प्रशासनिक प्रमुख सोलेमान अली ने बताया कि, नाव पलटने की घटना में लगभग 24 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में आठ नाबालिग बच्चे और 12 महिलाएं शामिल हैं। वहीं बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हमीद और प्रधानमंत्री शेख हसीना ने रविवार की घटना पर दुख जताया है। साथ ही स्थानीय अधिकारियों को जीवित लोगों के इलाज और मृतकों के मुआवजे के लिए तत्काल कदम उठाने को कहा गया।