Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 11 Apr 2023 11:15 am IST


Clove Oil Benefits: इम्यूनिटी से लेकर गले की खराश तक में फायदेमंद है लौंग


लौंग एक ऐसा मसाला है जो भारत के हर किचन में पाया जाता है।  इसे सर्दियों में आयुर्वेद में औषधि के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।  ये खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी लाभदायक होती है। लौंग के तेल को भी सेहत के लिए काफी गुणकारी माना जाता है।  इसमें एंटीमाइक्रोबॉयल एक्टिविटी से लेकर एंटी कैंसर प्रॉपर्टी जैसे गुण पाए जाते हैं जो  शरीर को कई तरह के लाभ पहुंचाते हैं। लौंग के तेल को आमतौर पर दांत दर्द के लिए इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि इसमें दर्द निवारक गुण भी होते हैं। आपको बता दें कि ये सिर्फ दांत दर्द में ही नहीं बल्कि इम्यूनिटी को बढ़ाने और संक्रमण से बचाने में भी सहायक होती है। आइये जानते हैं लौंग से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में। 
  
 दांत दर्द 
 
अगर आप भी दांत दर्द की समस्या से अक्सर रहते हैं लौंग का तेल आपके लिए बेहद फायदेमंद  साबित हो सकता है। लौंग तेल को कॉटन की मदद से दर्द वाली जगह पर लगा लें। इससे दर्द और सूजन में आराम मिलेगा। 
 
 इम्यूनिटी
 
रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए भी आप लौंग तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। लौंग के तेल में एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टी पाई जाती है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने में मददगार होती है। 
 
 गले की खराश 
 
लौंग तेल में  पाया जाने वाला  एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टी गले की खराश से राहत दिलाता है। लौंग तेल के इस्तेमाल से सर्दी-खांसी में भी आराम मिलता है। 
 
संक्रमण
 
बरसात के सीजन में कई संक्रमण का खतरा होने का खतरा रहता है। घाव और संक्रमण वाली जगह पर लौंग का तेल लगाने से आराम मिल सकता है क्योंकि लौंग तेल में एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं।

नोट: इन उपायों को अपनाने से पहले किसी विशेषज्ञ या चिकित्सक से परामर्श अवश्य ले लें।