Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 12 Oct 2021 8:30 pm IST


प्रीतम बोले, यशपाल CM बनते हैं तो हर्ज क्या, वे मूल रूप से रहे कांग्रेसी


उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस साल 2022 में कांग्रेस चुनाव जीतने जा रही है। मुख्यमंत्री का फैसला विधायक और हाईकमान करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर यशपाल आर्य मुख्यमंत्री बनते हैं तो इसमें हर्ज क्या है। यशपाल आर्य मूल रूप से कांग्रेसी रहे हैं।

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री रहे यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य की कांग्रेस में घर वापसी के बाद दिल्ली से देहरादून लौट रहे उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह देर शाम जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस चुनाव जीतने जा रही है। मुख्यमंत्री का फैसला विधायक और हाईकमान करेंगे। उन्होंने ये भी कहा है कि अगर यशपाल आर्य मुख्यमंत्री बनते हैं तो इसमें हर्ज क्या है।